Advertisement

Rajasthan – कांग्रेस में जारी उठापटक का फायदा उठाने की तैयारी में AAP

राजस्थान

Rajasthan में जारी सियासी उठापटक के बीच AAP फायदा उठाने की तैयारी में जुट गई है। आम आदमी पार्टी पहले से ही अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे की गहरी दोस्ती को लेकर तगड़ा प्रहार कर रही है।

Advertisement

इस बीच जब सचिन पायलट कल धरने पर बैठे तो आम आदमी पार्टी ने पायलट की मुहिम को समर्थन देते हुए कहा कि राजस्थान में सालों से भ्रष्ट सीएम की सरकार है, जो एक-दूसरे का सरकार में रहते हुए बचाव करते हैं।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल से लेकर तमाम आप नेता सचिन पायलट के समर्थन में बयान देने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि शुरुआत से ही आप का प्रदर्शन उन राज्यों में बढ़िया रहा है जहाँ कांग्रेस की सरकार रही थी। चाहे दिल्ली हो या पंजाब आप ने कांग्रेस को ही नुकसान पहुचाया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari