राजस्थान में बगावत – गहलोत समर्थक विधायक इस्तीफा देने पहुंचे

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। गहलोत गुट के एक्टिव होने के बाद से पायलट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रदेश का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर अब घमासान होता नजर आ रहा है। अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री निवास पर पहुँच चुके है जहां गहलोत और पायलट भी मौजूद हैं।

मीडिया से बात करते हुए गहलोत गुट के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि आलाकमान को हमारी सुननी होगी। लोकतंत्र संख्या बल से चलाता है। जब पार्टी 10 विधायकों की सुन रही है तो क्या 92 विधायकों की नहीं सुनी जाएगी। जरूरत पड़ने पर दिल्ली भी जाएंगे।

सूत्रों की माने तो गहलोत खेमे के 82 से ज्यादा विधायक अपने पद से इस्तीफा देने पहुंचे है। विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा देने पहुंचे है। इस बीच खबर यह आ रही है कि पायलट और गहलोत को दिल्ली भी बुलाया गया है। वहीं खबर यह भी है कि आज रात ही पूरे मामले को सुलझाने को कहा गया है।

Share from here