breaking news

Rajasthan – कांग्रेस विधायक का निधन

राजस्थान

Rajasthan के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक जुबैर खान का आज शनिवार को निधन हो गया है। जुबैर खान के निधन से प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर छा गई है।

Rajasthan

उन्होंने अंतिम सांस अलवर शहर के निकट ढाई पेडी पर खुद के फार्म हाउस पर ली है। जुबेर खान की पत्नी और पूर्व विधायक साफिया जुबेर खान ने इसकी जानकारी दी। जुबैऱ खान कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

जुबैर खान साल 1990, 1993 और 2003 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं, साल 1998, 2008 और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन बीजेपी के ज्ञानदेव आहूजा ने उन्हें हरा दिया था। 

2023 में कांग्रेस के जुबैर को जीत मिली थी। इस सीट पर एसपीकेआर के सुखवंत दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि, भाजपा के जय आहूजा तीसरे स्थान पर रहे।

Share from here