राजस्थान – बढ़े 24 संक्रमित, अब आंकड़ा बढक़र हुआ 325

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

जयपुर। राजस्थान में मंगलवार सुबह 24 नये मरीजों में कोरोना विषाणु के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही राज्य के 22 जिलों में संक्रमितों की संख्या बढक़र 325 हो गई। बीते 12 घंटों में जोधपुर में नौ, जैसलमेर में सात, बांसवाड़ा में चार, जयपुर में तीन और चूरू में एक संक्रमित मिला हैं।

चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह के अनुसार

चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह जैसलमेर के पोकरण में 48 से लेकर 82 साल तक के 7 नये लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 28 से लेकर 47 साल तक के 4 नये रोगी मिले। इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष है।

जयपुर के रामगंज में 8 साल का बच्चा, 45 और 50 साल की महिला संक्रमित मिली है। जोधपुर में मिले 6 रोगी सोमवार को संक्रमित मिले व्यक्ति के परिवार के है। एक अन्य महिला गोयल हॉस्पिटल में संक्रमित स्टाफ के सम्पर्क की है। दोनों ही महिलाएं हॉस्पिटल की स्टाफ है। वहीं एक अन्य संक्रमित महिला रेंडम सर्वे के दौरान मिली। उसकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चूरू में पॉजिटिव मिले 27 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री निजामुद्दीन की आ रही है।

राजधानी जयपुर के परकोटा क्षेत्र के अलावा भट्टा बस्ती की नूरानी कॉलोनी मस्जिद, घाटगेट में अमृतपुरी कॉलोनी और मर्दाना खां की गली के एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगाया गया है। जबकि, जोधपुर के सात थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया जा चुका है। भीलवाड़ा में स्थितियां सामान्य हो रही है, फिर भी यहां एहतियात के तौर पर महाकफ्र्यू लगाया जा चुका है। अब तक कोरोना का हॉटस्पॉट बने जयपुर में सर्वाधिक 103, जोधपुर में 30, भीलवाड़ा में 27, झुंझुनूं में 23, टोंक में 20, बीकानेर व चूरू में 11-11, कोटा में 10, जैसलमेर में 8, दौसा व बांसवाड़ा में 6-6, अजमेर, अलवर, भरतपुर व डूंगरपुर में 5-5, उदयपुर में 4, पाली व प्रतापगढ़ में 2-2 तथा धौलपुर, करौली, सीकर व नागौर में 1-1 संक्रमित है।

14 हजार 274 नमूनों में से 325 पॉजिटिव पाए गए

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 14 हजार 274 नमूनों में से 325 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, 13 हजार 379 नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया है। अभी 570 नमूने प्रक्रियाधीन है। प्रदेश के 325 संक्रमितों में 287 राज्य के, 2 इटली के नागरिक तथा 36 ईरान से एयरलिफ्ट कर जोधपुर व जैसलमेर लाए गए भारतीय नागरिक है।

Share from here