अशोक गहलोत मुख्यमंत्री, पायलट बने उपमुख्यमंत्री

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
sunlight news
Photo: Twitter/Rahul Gandhi

राजस्थान। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहलोत के नाम पर मुहर लगाई है। गहलोत और सचिन पायलट में से किसी एक को चुनने को लेकर कांग्रेस आलाकमान लगातार बैठकें कर रहा था। जिसके बाद ये फैसला किया गया।
अपने नाम के ऐलान के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य की जनता को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने जनता को समय नहीं दिया। गहलोत ने कहा कि वो राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे और जो वादे कर चुनाव जीते हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उपमुख्यमंत्री बने सचिन पायलट ने कहा कि अब वो 2019 में भी काग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *