Advertisement

‘मुख्यमंत्री जी, मुझे जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कीजिए’, राजस्थान के मंत्री अशोक चंदना ने किया ट्वीट

राजस्थान

राजस्थान में गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने गुरुवार रात ट्वीट कर खुद की सरकार पर हमला बोला है। उन्हीने ट्वीट कर खुद को ‘मंत्री पद से मुक्त’ करने की मांग की।

Advertisement

 

अशोक चांदना ने एक आला अधिकारी के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए सीएम अशोक गहलोत से अनुरोध किया कि उन्हें मंत्री पद से मुक्त कर दिया जाए। चांदना ने ट्वीट किया, ‘माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर, मेरे सभी विभागों का चार्ज (प्रभार) कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं।’

 

इस पर बीजेपी ने तंज कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने चांदना के ट्वीट पर चुटकी ली और रिट्वीट करते हुए पूनियां ने लिखा है, ‘जहाज डूब रहा है… 2023 के रुझान आने शुरू।’

वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी ट्वीट किया, ‘राजस्थान में स्किल डेवलपमेंट और यूथ अफेयर्स मंत्री अशोक चांदना जी ने अपने पदभार को ‘जलालत’ भरा बताते हुए गहलोत जी से मुक्त करने की मांग की है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे युवा द्वारा ये शब्द कहना कांग्रेस सरकार को सामंतवादी साबित करता है। युवा मामलों के मंत्री यदि जलालत का अनुभव कर रहे हैं तब राज्य के युवाओं का सोचिए?’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari