Advertisement
breaking news

जोधपुर के बिलाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

राजस्थान

राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात जोधपुर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत जयपुर हाइवे पर झुड़ली फांटा के पास गुरुवार रात एक बजे एसयूवी के पीछे से ट्रेलर में घुसने से छह लोगों की मौत और तीन घायल हो गए। मृतकों में मां व दो पुत्र भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार चूरू जिले में ख्याली गांव निवासी एक ही परिवार के नौ सदस्य एसयूवी लेकर बाड़मेर में नागाणा मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari