breaking news

राजस्थान – मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल अस्पताल में भर्ती

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की बुधवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इससे पहले शाम को चक्कर आने की शिकायत पर परिजन उन्हें मानसरोवर स्थित साकेत अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. ईश मुंजाल ने बताया कि उन्हें बीपी की शिकायत थी। यहां उनके दाएं शरीर में पैरालिसिस हो गया और ऑक्सीजन की कमी हो गई। बाहर से ऑक्सीजन देने पर भी तबियत में सुधार नहीं हुआ।उन्हें तत्काल एसएमएस रैफर किया गया।

एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि भंवरलाल मेघवाल को ब्रेन हेमरेज व पैरालाइसिस हुआ है। अभी उनकी तबीयत स्थिर है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस मामले की जैसे ही जानकारी हुई। उन्होंने परिजनों को फ़ोन कर हाल चाल जाने और कुशल क्षेम की कामना की। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सहित कई मंत्री बुधवार रात उनकी कुशलक्षेम पूछने एसएमएस अस्पताल पहुंचे।

Share from here