Advertisement
breaking news

राजस्थान में ओमिक्रोन के 52 नए मामले, बीकानेर में भी मिले संक्रमित

राजस्थान

राजस्थान में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट के 52 नए केस सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 121 पर पहुंच गई है।

Advertisement

 

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर में ओमिक्रॉन के 38, प्रतापगढ़, सिरोही और बीकानेर में 3-3,जोधपुर में 2, अजमेर, सीकर और भीलवाड़ा में 1-1 केस सामने आया है।

 

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 52 संक्रमित मरीजों में से 9 लोग विदेश से वापस लौटे हैं। वहीं चार लोग विदेशी यात्रियों के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए। जब कि 12 लोग दूसरे राज्यों से वापस राजस्थान लौटे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari