Advertisement
breaking news

मध्य प्रदेश: राजगढ़ में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव से बिगड़े हालात

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव हो गया। घटना में जमकर आगजनी और पथराव हुआ। दरअसल जिले के करेणी गांव में हिंसक झड़प की ये घटना हुई, जहां भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया।

Advertisement

 

नाराज लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और मोटरसाइकिल समेत कई गाड़ियों में तोडफोड़ भी की गई। इतना ही नहीं मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर भी भीड़ ने हमला बोल दिया। वहीं एसडीएम और थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी पथराव किया गया।

 

राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कहा, ‘करेड़ी गांव में दो गुटों में झड़प हो गई। एक दुकान और 2-3 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत सामान्य है। हमने आंसू गैस के गोले छोड़ कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति नियंत्रण में है।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari