breaking news

Rajnath Singh on China – चीन को हुआ भारत की बढ़ती ताकत का एहसास – राजनाथ सिंह

देश विदेश

Rajnath Singh on China – भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने चीन को लेकर बड़ी बात कही है।

Rajnath Singh on China

उन्होंने कहा कि भारत के प्रति चीन का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि भारत चीन को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं मानता है। हो सकता है चीन ऐसा मानता हो।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2020 में दोनों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई और हमारे जवानों ने उसका जवाब दिया। शायद यही कारण है कि भारत के प्रति चीन का नजरिया बदल गया है। उन्हें एहसास हो गया है कि भारत अब कमजोर नहीं है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स में लिखे गए एक आर्टिकल में भारत की बढ़ती ताकत को लेकर की गई बात का हवाला देते हुए यह कहा।

Share