रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर निकले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दूसरे दिन की शुरुआत शनिवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन करके की। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन भी किए और साथ ही सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। उनके साथ सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) विपिन रावत और सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे भी थे। 
हालांकि बाबा अमरनाथ की यात्रा फिलहाल आम लोगों के लिए स्थगित रखी गई है लेकिन ट्रस्ट की ओर से जिस तरह तैयारियां की जा रही हैं, उससे इस बात के संकेत हैं कि बाबा बर्फानी की यात्रा आम जनता के लिए शुरू करने की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
रक्षामंत्री को मंदिर में मौजूद पुजारियों ने बाबा बर्फानी के विधिवत दर्शन कराए और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरनाथ की गुफा में भगवान शिव की आराधना करके विश्व शांंति के लिए संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने अमरनाथ की यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया। 
Share from here