Advertisement

दिनेश बजाज का नामांकन रद्द, विकास रंजन के राज्यसभा जाने का रास्ता साफ

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्दलीय नामांकन भरने वाले तृणमूल के पूर्व विधायक दिनेश बजाज का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इससे कांग्रेस के समर्थन से नामांकन भरने वाले माकपा उम्मीदवार विकास रंजन भट्टाचार्य के राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

दिनेश बजाज ने शुक्रवार को आखिरी समय में तृणमूल के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था।

माकपा ने दावा किया था कि बजाज का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण था। उसमें नोटरी मजिस्ट्रेट का हस्ताक्षर ही नहीं था। बंगाल की पांचवी सीट से दाखिल किए गए इस नामांकन की स्क्रुटनी सोमवार को विधानसभा के अधिकारियों ने की थी। मंगलवार को इसके परिणाम बताए गए हैं जिसमें माकपा के आरोपों को सही पाया गया है। बजाज का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण था इसलिए उनका नामांकन रद्द किया गया है।

अब बजाज का नामांकन खारिज होने के कारण उनका रास्ता साफ हो गया है। माकपा ने तृणमूल कांग्रेस की एक और उम्मीदवार मौसम बेनजीर नूर के नामांकन को लेकर भी सवाल खड़ा किया था। दावा किया गया था हालांकि माकपा के इस आरोपों को स्क्रूटनी अधिकारियों ने खारिज किया है और उनके नामांकन को रद्द करने से इनकार कर दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari