Advertisement

Rakesh Tikait बोले 26 जनवरी को ट्रैक्टर संसद की ओर घुमा देते तो बांग्लादेश की तरह काम निपट जाता

देश

Rakesh Tikait ने बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर बात करते हुए भारत में भी ऐसा हाल होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश जैसा ही हाल तो यहां भी हो रहा है।

Advertisement

Rakesh Tikait

एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में टिकैत ने कहा कि बांग्लादेश में 15 साल से जो सत्ता में थे, उन्होंने विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डाल रखा था। अब वो लोग बंद हैं, उन्हें भागने कहां दिया गया। यही हाल अब यहां होगा। ये ढूंढे नहीं मिलेंगे।

टिकैत ने कहा कि वह तो अच्छा हुआ कि इन लोगों ने बहका दिया और ट्रैक्टर लेकर लोग लालकिले पर चले गए। अगर 26 जनवरी के दिन लाल किले की बजाय ये लोग ट्रैक्टरों को संसद की ओर मोड़ देते तो काम हो जाता। उस दिन लाखों लोग पीछे थे।

राकेश टिकैत ने कहा, अगर ये लोग संसद की ओर मुड़ जाते तो उसी दिन सब निपट जाता। अब यह निपटेगा। अब तैयारी है जनता की। जनता इसके लिए तैयार बैठी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari