Advertisement

RAM MANDIR – मेंहदीपुर बालाजी से रामभक्तों के लिए पहुँचा प्रसाद

राजस्थान उत्तर प्रदेश

RAM MANDIR की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है। इस मौके पर राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी मंदिर से अयोध्या के रामभक्तों के लिए प्रसाद भेजा गया है।

Advertisement

Ram Mandir Mehandipur balaji

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इसके लिए मेंहदीपुर बालाजी मंदिर के न्यास और श्री  महंत को धन्यवाद भी दिया है।

चंपत राय ने बताया कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मेंहदीपुर बालाजी मंदिर न्यास की ओर से लड्डू के 1,51,000 डिब्बे भक्तों को प्रसाद रूप में भेंट करने के लिए भेजे गए हैं। प्रत्येक डिब्बे में 2 लड्डू हैं, जिनका अनुमानित वजन 500 ग्राम है।

इसके अतिरिक्त रामभक्तों के लिए 2000 कंबल और एक लाख रामनामी पटके भी भेजे गए हैं। बताया गया कि इससे पहले भी 5000 कंबल प्राप्त हुए थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari