Advertisement
Ram Mandir pran pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha – 500 वर्षों का इंतजार होगा खत्म, आज अयोध्या में विराजमान होंगे श्रीराम

देश उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Pran Pratishtha – 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज प्रभु श्रीरामलला अपने दिव्य महल में विराजमान होंगे।

Advertisement

Ram Mandir Pran Pratishtha

आज पीएम मोदी, सीएम योगी, संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है।

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या में उत्सव सा माहौल है। अयोध्या समेत पूरे देश के मंदिरों में राम नाम का पाठ हो रहा है।

जन्मभूमि पथ से लेकर राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ को भी सजाया गया है। देश भर की परंपराओं और कला का समागम देखने को मिल रहा है।

हर तरफ भगवान राम के भजन सुनने को मिल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जनवरी में ही दीपावली है।

500 वर्षों इंतजार के बाद सबके राम अपने मंदिर में आज विराजमान हो जाएंगे। अयोध्या सहित पूरा देश, विदेश आज के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होने का इंतजार कर रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari