Advertisement

Ram Mandir – 22 जनवरी को छुट्टी के लिए सुकान्त मजूमदार ने लिखा सीएम को पत्र

बंगाल

Ram Mandir – बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मांग की है कि 22 जनवरी को राज्य में भी छुट्टी घोषित की जाये।

Advertisement

पत्र में सुकान्त मजूमदार ने मुख्यमंत्री को अयोध्या में राम जन्मभूमि के बारे में बताते हुए लिखा कि पुरूषोत्तम रामचन्द्र की पवित्र जन्मभूमि को एक विदेशी आक्रमणकारी ने ध्वंस कर दिया था।

उस जन्मभूमि को पुनः स्थापित किया गया। इस लड़ाई में बंगाल के दो वीर राम शरद कोठारी भी थे।

उन्होंने लिखा कि देश की आजादी के संघर्ष की तरह लाखों बंगाल के लोग श्री राम की जन्मभूमि को बचाने और स्थापित करने की पहल में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने आगे लिखा यह उस राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का क्षण है। पवित्र भूमि पर मंदिर की स्थापना सभी देशभक्त भारतीयों के लिए गर्व का दिन।

उन्होंने लिखा राज्य के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में अगले सोमवार को आधिकारिक तौर पर छुट्टी घोषित करें ताकि हर कोई इसमें भाग ले सके। बंद रखने के लिए निजी संस्थान, स्कूल-कॉलेज से भी अनुरोध किया जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari