Advertisement

Ram Mandir – बड़ाबाजार के सौ वर्ष पुराने मन्दिर में होगा सुंदरकांड पाठ

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। Ram Mandir – बड़ाबाजार के हनुमान जी लेन स्थित मन्दिर में 22 जनवरी को विभिन्न आयोजन होंगे।

Advertisement

Ram Mandir

मैनेजर धरणीधर चतुर्वेदी ने बताया कि मन्दिर में स्थापित राम लक्ष्मण और जानकी की प्रतिमा सौ वर्ष से अधिक पुरानी है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में होने वाले आयोजन के दिन मन्दिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके पहले परिसर में विराजित अन्य सभी देवी देवताओं के वस्त्र बदल कर नए वस्त्र पहनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विद्युत सजावट का कार्य हो गया है तथा आयोजन से पहले कारीगरों द्वारा भगवान का विशेष श्रृंगार कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर भक्तों द्वारा भगवान के सवामनी का विशेष भोग लगेगा।

स्थानीय व्यवसायी शिव सागर त्रिवेदी ने बताया कि सौ वर्ष पुराने इस मन्दिर में सुबह से लेकर श्रद्धालुओं के आने तक फल प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari