Advertisement

दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

मनोरंजन

कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार ने रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया। अब इस शो ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

Advertisement

राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, ‘रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है।’

कोरोना वायरस से देशभर के लोग इस समय अपने घर के अंदर बंद है। टीवी पर किसी भी सीरियल का कोई नया एपिसोड प्रसारित नहीं हो रहा है क्योंकि टीवी धारावाहिक, फिल्मों और वेब सीरिज की शूटिंग 17 मार्च से बंद है। इसके अलावा लंबे समय से लोगों की मांग थी कि रामायण को दोबारा प्रसारित किया जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन अवधि में रामायण को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया।

लोग रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक धारावाहिकों को काफी पसंद कर रहे हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर इसके एपिसोड और दृश्यों की चर्चा होती है। रामायण के दोबारा प्रसारण से धारावाहिक के मुख्य किरदार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वे लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari