कल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण

देश

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में बीते बुधवार से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में उन लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत है, जिन्हें जरूरी सेवाओं के अंतर्गत कुछ काम हो।

अब लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक अहम फैसला लिया गया है। कल (28 मार्च) से रामायण का एक बार फिर से प्रसारण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा, ‘ जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।’

बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से लगातार रामायण के दोबारा प्रसारण की मांग उठाई जाती रही थी। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार रामायण को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित करने की मांग कर रहे थे।

रामायण और महाभारत दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में हैं। ये वो शोज हैं जिन्होंने इतिहास रचा और इनमें काम करने वाले सभी सितारे अपने आप में लीजेंड बन गए।

Share