Advertisement

रामदेव बाल मण्डल के दशमी महोत्सव का हुआ उद्घाटन

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। रामदेव बाल मण्डल द्वारा आयोजित बाबा रामदेव दशमी महोत्सव का रविवार शाम उद्घाटन हुआ। सिंघागढ़ मोड़ के निकट मंत्री शशि पांजा ने महाआरती के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया।

Advertisement

इस अवसर पर शशि पांजा ने कहा कि जो लोग दशमी पर राजस्थान नही जा सकते हैं उन्हें यहीं पर रामदेव जी के मन्दिर का आभास हो और वे खुशी से अपने आराध्य रामदेवजी की पूजा कर सकें।

इसके बाद उद्घाटन समारोह में आये पूर्व विधायक संजय बक्शी, पूर्व विधायिका स्मिता बक्शी, पार्षद महेश शर्मा, पार्षदा पूजा पांजा, समाजसेवी स्वपन बर्मन, पप्पू तिवारी सहित अन्य कई गणमान्य लोगों तथा संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंच पर संस्था के सदस्यों द्वारा मंत्री शशि पांजा ने जेठमल रंगा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सम्मान समारोह के बाद भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari