Advertisement
Ramdev ji dhwja yatra kolkata

Ramdev ji Dhwaja Yatra – चालो लिलुआ धाम – 17 सितंबर को बड़ाबाजार से लिलुआ तक ध्वजा यात्रा

सामाजिक

कोलकाता। श्री रामदेव पुष्टिकर मण्डल द्वारा दशमी महोत्सव से पहले 17 सितम्बर को विराट ध्वजा यात्रा (Ramdev ji Dhwaja Yatra) निकाली जाएगी।

Advertisement

Ramdev ji Dhwaja Yatra

अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि संस्था द्वारा स्वर्णिम जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह ध्वजा यात्रा सुबह 8:30 बजे पोस्ता के गणेश मंदिर से प्रारम्भ हो कर कलाकार स्ट्रीट, महात्मा गांधी रोड़, हावड़ा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई लिलुआ के ब्रह्म बगीचा मन्दिर पहुंचेगी।

पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल एवं श्री रामदेव भक्त मंडल मगरा क्षेत्र तथा कोलकाता की सभी संस्थाओं के सहयोग द्वारा इस ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में संजय पुरोहित, कंवरलाल चांडक सहित सभी सक्रिय हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari