रामदेव मित्र मण्डल कोलकाता का सेवाकार्य 28 से

सामाजिक

रामदेव मित्र मण्डल, कोलकता द्वारा सेवाकार्य के लिये सेवादार का पहला जत्था 24 को बीकानेर पहुंचेगा।जिसका नेतृत्व नारायण रंगा, बद्री दास व्यास, विनय पुरोहित करेंगे।

दुसरा व अन्तिम जत्था 25 अगस्त को अनिल चितलान्गिया व राजकुमार मोहता के नेतृत्व मे 27 अगस्त को बीकानेर से रवाना होकर दियातरा से अपना सेवा अभियान प्रारंभ करेगा।

पूनम चंद रंगा ने बताया कि बीकानेर से लाभा महाराज, केशव पुरोहित, मेधातिथि जोशी, सुरेन्द्र व्यास, श्री लाल रंगा, शिवजी व्यास के अलावा नारायण रंगा का ग्रुप भी इसबार सेवादार के रूप मे कार्य करेगा।

जिसमे दियातरा कानजी की सिड्ड सेखासर व डालीबाई मे सेवा शिविर लगाये जायेगे और यात्रीयो के लिए निशुल्क भोजन, चाय, निम्बू शिकंजी, नाश्ते, ठंढे पेयजल, शर्बत एवं चिकित्सा की व्यवस्था की जायेगी।

इस वर्ष मण्डल द्वारा मोबाइल सेवा की व्यवस्था राजकुमार मोहता व दामु महाराज देखेगे तथा चिकित्सा व्यवस्था बंशी जोशी व अनिल व्यास देखेंगे।

इसी प्रकार भोजन व्यवस्था मनोज रंगा व लाभा महाराज के साथ अनिल चितलान्गिया देखेंगे तथा नाश्ते व पण्डाल व्यवस्था लाल रंगा, शिवजी व्यास और यात्रीयो को भोजन करवाने की व्यवस्था बद्री दास व्यास व नारायण रंगा को सौपी गई है। धर्मशाला मे भोजन व आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी का भार आनन्द पुरोहित के पास रहेगा।

Share from here