breaking news

Rameswaram Cafe Blast – बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता, पश्चिम बंगाल से दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बंगाल

Rameswaram Cafe Blast – बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है।

Rameswaram Cafe Blast

NIA ने दो संदिग्ध आरोपियों को आज सुबह पश्चिम बंगाल से हिरासत में ले लिया। दोनों के नाम मुसाविर हुसैन शाज़ेब और अब्दुल मथीन ताहा है।

मुसाविर हुसैन शाज़ेब पर कथित तौर पर कैफे में विस्फोटक उपकरण लगाने का आरोप है और अब्दुल मथीन ताहा को हमले का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है।

शुक्रवार सुबह, एनआईए की टीम एक ठिकाने पर पहुंची, जहां दोनों संदिग्ध फर्जी नामों से रह रहे थे।

NIA, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दोनों आरोपियों को को हिरासत में ले लिया।

उल्लेखनीय है कि 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में ब्लास्ट हुआ था। इस मामले में मुजम्मिल शरीफ नाम के अन्य साजिशकर्ता, जिसने मुख्य आरोपी को साजो-सामान और मदद दी थी उसे 26 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एजेंसी ने 29 मार्च को दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया था।

Share from here