Advertisement

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सीने में दर्द की शिकायत के बाद आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती

देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली में स्थित सेना के आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका रूटीन चेकअप चल रहा है। अस्पताल का कहना है कि फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है, राष्ट्रपति की हालत स्थिर है।

Advertisement

 

अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, “भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari