Advertisement
sunlight news

कोलकाता – रमजान के दौरान बंद रहेंगी पोर्ट इलाके की सारी मस्जिदें

कोलकाता

कोलकाता। कोरोना से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन का संपूर्ण रूप से पालन करने के लिहाज से कोलकाता के पोर्ट इलाके की सभी मस्जिदों को रमजान के दौरान बंद रखा जाएगा।

Advertisement

महानगर के अल्पसंख्यक बहुल पोर्ट प्रशासनिक विभाग ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है।
पोर्ट डिवीजन के डीसीपी ने ट्विटर के जरिए एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है, “पोर्ट क्षेत्र की सभी मस्जिदें रमजान के पवित्र माह में भी बंद रखी जाएंगी ताकि लॉकडाउन का संपूर्ण पालन हो सके। लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहें।”

उल्लेखनीय है कि इस प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत गार्डेनरिच, मटियाब्रुज, राजाबागान, खिदिरपुर आदि इलाका आता है। ये सारे अल्पसंख्यक बहल क्षेत्र हैं और कुछ दिनों पहले ही गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर इन इलाकों में लॉकडाउन के उल्लंघन पर चेतावनी दी थी।

इसके बाद पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नियमित तौर पर इन क्षेत्रों में जा रही हैं और गाड़ी में बैठकर ही लोगों को घरों में रहने के लिए माइकिंग कर सचेत कर रही हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari