Advertisement

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने मनाया देव दीपावली का पर्व

सामाजिक

सनलाइट,हावड़ा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (पश्चिम बंगाल) ने 11000 दीपकों का दीपदान कर गंगा आरती के साथ देव दीपावली मनाई। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी रतन शुक्ला प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दीप प्रज्वल्लित करने के बाद सभी ने एक होकर ब्राह्मण एकता का संकल्प लिया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के संयोजक पंडित सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि ब्राह्मण समाज एक दूसरे को साथ लेकर चला है भविष्य में भी इसी तरह एक दूसरे के साथ खडा रहेगा। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, शिवसागर पान्डेय, सत्य पान्डेय, कामिनी तिवारी,विकास पाठक, मिली त्रिपाठी, नवीन मिश्रा, श्यामा उपाध्याय,सुजाता, साधना मिश्रा, अमित मिश्रा, रीतेश पांडे, रेनू चौबे सहित कई ब्राह्मण बंधू उपस्थित रहे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *