Ratan Tata के निधन पर सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

कोलकाता देश

Ratan Tata – वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Ratan Tata

दो दिन पहले ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और खुद क स्वस्थ बताया था। रतन टाटा के निधन पर राजनीतिक जगत से कई लोगों ने दुख जताया।

सीएम ममता बनर्जी ने भी दुख जताते हुए लिखा – टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन से दुखी हूँ। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन भारतीय उद्योगों के अग्रणी नेता और जनहितैषी परोपकारी व्यक्ति थे।

उनका निधन भारतीय व्यापार जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति होगी। उनके परिवार के सभी सदस्यों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

Share from here