Advertisement

Rath Yatra – कोलकाता में इस्कॉन की रथयात्रा कुछ ही देर में, सीएम…

कोलकाता

Rath yatra –  धार्मिक श्रद्धा, भक्ति संगीत और उत्सव के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच कोलकाता में इस्कॉन की पारंपरिक रथयात्रा का भव्य शुभारंभ की तैयारियां हो गई है।

Advertisement

Rath Yatra

सुबह से ही शहर के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल होने के लिए जुटने लगे। पूरा इलाका “हरे कृष्ण, हरे राम” के पवित्र उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

आकर्षक रूप से सजाए गए रथसुसज्जित रथों पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और बहन सुभद्रा के विग्रहों को प्रतिष्ठित कर भव्य शोभायात्रा की तैयारियां की गई।

इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नृत्य के साथ श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के नाम संकीर्तन में पूरी तरह लीन दिखे।

मान्यता है कि रथ की रस्सी खींचने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में शुभ फल आते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित करने के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि शोभायात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके और आम जनता को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस्कॉन प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि रथयात्रा के उपलक्ष्य में भक्तों के लिए महाप्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari