Advertisement
Jagannath Snana Yatra

Rath Yatra – सीएम ममता बनर्जी आज जाएंगी दीघा

बंगाल

Rath Yatra – जगन्नाथ मंदिर की स्थापना के बाद पहली बार दीघा में रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

Advertisement

Rath Yatra

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को रस्सी खींचकर इस रथ यात्रा की शुरुआत करेंगी। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, वह इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आज यानी बुधवार को दीघा पहुंचेंगी।

वहीं, जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के बाद दीघा में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। प्रशासन के अधिकारियों का मानना ​​है कि रथ यात्रा के दिन भी अतिरिक्त भीड़ रहेगी। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पहले तय यह था कि मुख्यमंत्री रथ यात्रा से एक दिन पहले यानी गुरुवार को दीघा पहुचेंगी। लेकिन पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन और नबान्न सूत्रों के अनुसार, राज्य की मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर को दीघा पहुँच रहीं हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari