breaking news

Ration Dealers Strike – अनिश्चित काल के लिए राशन डीलर्स की हड़ताल

देश बंगाल

Ration Dealers Strike – आज से अनिश्चित काल के लिए राशन डीलर्स की हड़ताल शुरू हो गई है जिसके कारण राज्य में कुल 18,000 राशन दुकानें बंद रहेंगी।

Ration Dealers Strike

इसके अलावा 16 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में राशन डीलरों की रैली है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने देशव्यापी राशन हड़ताल (Ration Dealers Strike) का आह्वान किया है।

इसके चलते देश की 5 लाख से ज्यादा राशन दुकाने बंद रहेगी। संगठन के महासचिव विश्वंभर बसु ने कहा, ”आज राशन डीलर हताशा से परेशान हैं।

केंद्र सरकार द्वारा हमारी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा नहीं करने और इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डालने के खिलाफ हमें देशव्यापी अनिश्चितकालीन राशन बंदी के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विश्वंभर बसु ने कहा कि जब तक राशन डीलरों के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपये मासिक आय सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक किसी भी अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना संभव नहीं है।

Share from here