Advertisement

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पैगम्बर मामले में दायर सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश

दिल्ली

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ विवादित बयान को लेकर दायर सभी मुकदमों को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने सभी केस को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया है।

Advertisement

सुनवाई के दौरान नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि हम जुबैर मामले में दिया गया जैसा ही आदेश मांग रहे हैं कि सभी मुकदमे एक जगह ट्रांसफर कर दिया जाए। सभी मामले एक साथ संबद्ध करके दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाए, क्योंकि दिल्ली में पहली एफआईआर दर्ज हुई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari