Advertisement

Republic Day – गणतंत्र दिवस आज, कर्तव्य पथ पर दिखेगा शौर्य

देश

Republic Day – देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में देशभर के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली जाएंगी।

Advertisement

Republic Day

इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं। फ्रांस का मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल होगा।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। इमैनुएल मैक्रों ने भी बधाई दी है।

उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कि गणतंत्र दिवस की बधाई। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है।

पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से होगी। ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’- दोनों विषयों पर आधारित इस वर्ष की परेड में लगभग 13,000 विशेष अतिथि भाग लेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari