RG Kar

RG Kar मामले के विरोध में आज से देशभर में OPD भी बंद, FAIMA ने किया ऐलान

देश कोलकाता

RG Kar में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के बाद पूरे देश के डॉक्टर गुस्से में हैं। रेजिडेंट डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीड़िता को न्याय मिलने तक काम बंद करने का ऐलान किया है।

RG Kar

इस बीच आज से देशभर के सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज से OPD भी बंद करने का ऐलान किया है।

FAIMA ने 13 अगस्त यानी आज से देशव्यापी विरोध के साथ ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी (PGT) डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या कर दी थी।

इसके बाद से ही पश्चिम बंगाल के डॉक्टर्स ने प्रदर्शन करते हुए काम बंद करने का ऐलान किया था। अब डॉक्टरों का यह विरोध पूरे देश में फैल गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari