Advertisement
RG Kar

RG Kar Case – IMA ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, गैर-आपात सेवाएं रहेंगी बंद

कोलकाता देश

RG Kar Case – आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या करने और 14 अगस्त की रात को भीड़ के घटनास्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

Advertisement

RG Kar Case

IMA ने कहा कि 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे। बयान में कहा गया कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सकीय कामकाज जारी रहेगा।

आईएमए ने कहा कि ओपीडी में सेवाएं बंद रहेंगी और चुनिंदा सर्जरी नहीं की जाएगी। बयान में 24 घंटे के लिए एलोपैथी डॉक्टरों की देश भर में सेवाएं बंद रखने की घोषणा की गई है।

बयान में कहा गया कि ‘9 अगस्त 2024 को तड़के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ क्रूरतापूर्वक रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई। इस घटना से डॉक्टरों में काफी रोष है।

RG Kar Case – इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आईएमए की ओर से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च भी किए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरती और पहले दिन के बाद से ही पुलिस जांच ठप पड़ी हुई है।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari