Advertisement
RG Kar

RG Kar Case – सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद भी जारी है जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, आज करेंगे सीबीआई से मुलाकात

कोलकाता

RG Kar Case मामले में कल हुई सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटने की अपील की गई। अपील के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।

Advertisement

RG Kar Case

देश के बाकी हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं। हालांकि, बंगाल के जूनियर डॉक्टर अपनी बात पर अड़े हुए हैं। वे अभी हड़ताल वापस नहीं ले रहे हैं।

गुरुवार रात को आमसभा की बैठक हुई। वहां निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल तभी वापस होगी जब आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आज डॉक्टर जांच की प्रगति की जानकारी लेने के लिए सीबीआई दफ्तर जाएंगे। इसके बाद ही हड़ताल पर अगला निर्णय लिया जाएगा।

इससे पहले कल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान डॉक्टरों की ओर से वकील ने शिकायत की थी कि आरजी कर अस्पताल के अधिकारियों द्वारा डॉक्टरों को अब भी धमकी दी जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari