Advertisement
rg kar

RG Kar में लापरवाही..फिर गई एक मरीज की जान, स्ट्रेचर…

कोलकाता

RG Kar – कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कथित प्रशासनिक लापरवाही के कारण एक मरीज की जान चली गई।

Advertisement

RG Kar

उत्तर 24 परगना के निमता निवासी 60 वर्षीय विश्वजीत सामंत की सोमवार तड़के अस्पताल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पूरी घटना सोमवार की मध्यरात्रि शुरू हुई। रात 2:30 बजे विश्वजीत सामंत को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल के इमरजेंसी ट्रॉमा बिल्डिंग में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मरीज को शौचालय जाने की आवश्यकता हुई। इमरजेंसी विभाग के निचले तल का शौचालय गंदा था।

मरीज को दूसरे तल पर ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल की लिफ्ट खराब थी। कथित तौर पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मरीज को इमरजेंसी विभाग के बाहर स्थित शौचालय का उपयोग करने की सलाह दी।

परिजनों का आरोप है कि जब गंभीर रूप से बीमार विश्वजीत को विभाग के बाहर ले जाया गया, तो वहां वे अचानक जमीन पर गिर पड़े।

सुबह करीब 5:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही टाला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।   पुलिस इसे ‘असामान्य मृत्यु’ मानकर जांच कर रही है।

मृतक के परिजन ने कहा कि अगर लिफ्ट ठीक होती या वार्ड के अंदर सफाई होती, तो हमें मरीज को बाहर नहीं ले जाना पड़ता। यह पूरी तरह अस्पताल की लापरवाही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari