Advertisement

रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप, चार्जशीट में नाम

महाराष्ट्र

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। NCB ने ड्रग्स केस में चार्ज ड्राफ्ट किए हैं। जिसमें रिया और 34 अन्य आरोपियों पर हाई सोसायटी और बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया है। सुशांत को नशे की लत के लिए उकसाने का भी आरोप है।

Advertisement

रिया पर एनसीबी का आरोप है कि एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदी और उसके लिए भुगतान किया। मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ कुल 38 आरोप हैं। NCB ने अपने चार्ज ड्राफ्ट में दावा किया है कि रिया ने सैमुअल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और दूसरे लोगों से कई बार गांजा लिया। गांजे की डिलीवरी लेने के बाद रिया ने इसे दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को सौंपा। ड्राफ्ट के मुताबिक, रिया ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8[c] के साथ 20[b][ii]A, 27A,28, 29 & 30 के तहत अपराध किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari