Advertisement

चुरू – घने कोहरे के कारण हादसा, 3 की मौत कई घायल

राजस्थान

चूरू जिले में भालेरी थानांतर्गत शुक्रवार को घने कोहरे में लोक परिवहन सेवा की बस के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत के समाचार मिले हैं वहीं
इस दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं।

Advertisement

 

 

मृतकों में लोक परिवहन सेवा बस का चालक, परिचालक और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का एक परिचालक शामिल है। घायलों में महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें भालेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चुरु के डीबीएच अस्पताल भेज दिया गया।

 

 

भालेरी के कार्यवाहक थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र में तारानगर से सरदारशहर जा रही बस राजगढ़-सरदारशहर मार्ग पर तोगावास के समीप ईंटों से भरे एक खड़े ट्रक से टकरा गई। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर निकट ही तोगावास गांव से लोग भाग कर आए, जिन्होंने बस में फंसे घायल यात्रियों को निकाला और विभिन्न वाहनों से भालेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस भी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई।

 

टक्कर इतनी जोर से हुई थी बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लोक परिवहन सेवा बस का चालक निवासी बैरासर छोटा 35 वर्षीय सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस में चालक के साथ आगे की सीट पर बैठे राजस्थान रोडवेज में परिचालक 32 वर्षीय सतीश निवासी लाखलान गंभीर घायल हो गया। बाद में सतीश की भालेरी अस्पताल में मौत हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari