Advertisement
breaking news

Robbery Gold Showroom – फिर हुई सोने की दुकान में डकैती, चली गोलियां

बंगाल

Robbery Gold Showroom – सोने के शोरूम को डकैतों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। लुटेरों ने रानीगंज में सेनको गोल्ड नाम के शोरूम को निशाना बनाया है।

Advertisement

Robbery Gold Showroom

दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार को हथियारबंद लुटेरे अचानक शोरूम में घुस आये। सुरक्षा गार्डों से बंदूक छीन ली और डकैती की।

खबर पाकर पुलिस ने शोरूम को घेर लिया जिसके बाद डकैतो और पुलिस के बीच गोलियां चली जिसमे 2 डकैत घायल हुए हैं।

सेनको गोल्ड का शोरूम रानीगंज में नेताजी सुभाष बोस रोड पर स्थित है। करीब 12:30 बजे चेहरे पर कपड़ा बांधे 8 बदमाश बंदूकें लेकर घुस आए।

उस दुकान के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि कुछ लोग दुकान में घुसे और बंदूक तान दी। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा गार्ड की राइफल भी छीन ली गयी।

इसके बाद लुटेरे एक बैग में सोने के आभूषण भरने लगे। गहने लूटने के बाद लुटेरे दुकान से निकल गए। तब तक पुलिस दुकान पर पहुंच चुकी थी।

जैसे ही लुटेरे दुकान से बाहर निकले तो पुलिस के साथ गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा गार्ड का दावा है कि लुटेरों को गोली लगी है। गोलियों की आवाज के बीच लुटेरे बाइक लेकर भाग निकले।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari