Advertisement
breaking news

Ruby More – CNG नही मिलने पर विरोध, ऑफिस टाइम में लगा गाड़ियों का जाम

कोलकाता

Ruby More के पास अचानक जाम लग गया है। पेट्रोल पम्प पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। बताया जा रहा है कि सीएनजी की कमी के कारण लाइन लगी।

Advertisement

Ruby More

विरोध स्वरूप बसों, टैक्सियों और निजी कारों के चालकों ने रूबी चौराहे पर अपने वाहन खड़े कर दिए। ऑफिस टाइम के समय में रूबी चौराहे पर जाम लगा रहा।

फिलहाल रूबी मोड़ का एक हिस्सा, चिंगरीहाटा की तरफ का रास्ता पूरी तरह से बंद है। बसें कतार में खड़ी हैं। आधे घंटे से अधिक समय तक यही स्थिति रही।

जाम लगाने वालों ने कहा हमें सीएनजी नहीं मिल रही है।कभी-कभी मिल जाता है लेकिन ज्यादातर मामलों में हम सीएनजी लेने के लिए चार घंटे तक लाइन में खड़े रहते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari