Advertisement

कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक भारत की डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज को सप्लाई करेगा रूस

देश

रूस की कोरोना वैक्सीन को भारत में बेचने के लिए भारत की बड़ी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज (Dr Reddy’s) के साथ डील हो गई है। रूस का सॉवरेन वेल्थ फंड (Sovereign Wealth Fund) आरडीआईएफ (RDIF-Russian Direct Investment Fund) भारत की डॉ. रेड्डीज (Dr Reddy’s) को 10 करोड़ डोज़ बेचेगा। इसके लिए भारत की ओर सभी रेग्युलेटरी मंजूरी मिल गई है। रूस की कोरोनो वैक्सीन का नाम ‘स्पूतनिक वी’ है।

Advertisement

 

आरडीआईएफ की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि रूस के सॉवरेन वेल्थ फंड और भारत के डॉ रेड्डीस लैबोरेट्रीज ने स्पूतनिक वी वैक्सीन के भारत में क्लीनिकल ट्रायल और वितरण में सहयोग देने पर सहमति जताई है। भारत के रेग्यूलेट्री अप्रूवल के बाद आरडीआईएफ की ओर से भारत को वैक्सीन की 100 मिलियन खुराक सप्लाई की जाएगी।
डॉ रेड्डी के को-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जीवी प्रसाद ने कहा कि फेस 1 और फेस 2 के ट्रायल का वादा निभाया गया है लेकिन फेस 3 के ट्रायल भारतीय रेग्यूलेटर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारत में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरडीआईएफ को वैक्सीन को भारत लाने में सहयोग देकर हम खुश हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन एक विश्वसनीय विकल्प साबित हो सकता है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari