रूस के खिलाफ भारत के रवैये पर जो बाइडेन ने खड़ा किया सवाल, बोले भारत का रुख अस्थिर

देश विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाने के मामले में भारत ‘नरम’ पड़ गया, वहीं यूएस के बाकी बड़े साथियों ने रूस की हिमाकत के लिए प्रतिबंध के जरिए उसे कड़ी सजा  दी।

 

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले पर भारत का रुख कुछ हद तक अस्थिर रहा है। साथ ही बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ संयुक्त मोर्चे के लिए नाटो, यूरोपीय संघ और प्रमुख एशियाई भागीदारों सहित अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की सराहना की है और कहा कि  NATO इससे पहले कभी भी इतना ताकतवार और एकजुट नहीं रहा जितना आज है।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन में जंग की शुरुआत करने के बाद रूस पर पश्चिमी देशों ने कड़े प्रतिबंध लगाए। बाइडेन ने आगे कहा कि Quad की बात करें तो भारत भले नरम पड़ा हो लेकिन जापान ने कड़ा रुख अपनाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी जापान जैसा ही रुख अपनाया। लेकिन आस्ट्रेलिया ने भारत के रुख का समर्थन किया है।

Share from here