Advertisement
sadhvi pragya

साध्वी प्रज्ञा लड़ेंगी भोपाल से चुनाव, दिग्विजय को देंगी टक्कर

मध्य प्रदेश

भोपाल। मालेगांव विस्फोट मामले में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना कर चुकीं साध्वी प्रज्ञा के भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल होने के बाद अब उन्हें भोपाल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह हैं।

Advertisement

इससे पहले भाजपा कार्यालय में बुधवार को सुबह से हलचल देखने को मिल रही थी। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुबह पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बंद कमरे में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे। दिग्विजय सिंह के खिलाफ हम सभी मिलकर लड़ेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने सबसे कठिन सीट के फॉर्मूले के तहत भोपाल सीट से अपने दिग्गज नेता और 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है।

अब भाजपा से साध्वी प्रज्ञा के नाम पर मुहर लग गयी है। एबीवीपी और दुर्गावाहिनी जैसे भाजपा के अनुषांगिक संगठनों से जुड़ी होने और कट्टर हिंदूवादी छवि के चलते साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिग्विजय सिंह को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि साल 2008 में साध्वी प्रज्ञा सिंह को मालेगांव ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप में एनआईए ने गिरफ्तार किया था, लेकिन अदालत ने उन्हें इस मामले में क्लीनचिट देकर पिछले साल ही बरी किया था।

इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद का मुद्दा उछाला था, तभी से उनकी छवि हिन्दू विरोधी मानी जाने लगी है। हालांकि, अब वे मंदिरों और साधु-संतों के चक्कर काट अपनी इस छवि से बाहर निकलने में जुटे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *