breaking news

Sagardighi – ससुराल के लोगों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, 1 की मौत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Sagardighi में रात के अंधेरे में भयानक घटना घटी है। ससुराल के लोगों पर पहले पेट्रोल डालने फिर बम फेंकने का आरोप दामाद पर लगा है।

Sagardighi

बताया जा रहा है कि घटना में अब तक 1 की मौत हो गई है। बाकी सदस्य भी झुलस गये है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दामाद रमजान शेख अभी तक फरार बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार रात मुर्शिदाबाद के सागरदिघी थाना अंतर्गत बहलनगर में हुई। सागर दिघी पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों का कहना है कि दामाद और ससुराल वालों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। स्थानीयों की माने तो उसीके कारण ये घटना हुई।

सागरदिघी थाने की पुलिस ने घायलों को सागरदिघी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Share from here