Advertisement

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- कांग्रेस के लोगों ने ही कराई सुभाष चंद्र बोस की हत्या

देश

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी। साक्षी महाराज सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान उन्नाव में बोल रहे थे।

Advertisement

साक्षी महाराज ने मंच से कहा, ‘सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत के गाल में भेज दिया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी कहीं नहीं ठहरते थे।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari