breaking news

Salt lake में वृद्ध महिला का शव बरामद, डॉक्टर पति की हालत गंभीर

कोलकाता

Salt lake में वृद्धा की मौत की सूचना से सनसनी फैल गयी। विधाननगर के जीसी ब्लॉक स्थित एक घर से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया।

Salt Lake

उनके पति को गंभीर हालत में घर के अंदर से बचाया गया। खबर पाकर विधाननगर के पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे। मंत्री सुजीत बसु भी मौके पर पहुंचे।

वृद्ध दंपत्ति काफी समय तक उस घर में रहे। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि ऐसा कैसे हुआ। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

बुधवार सुबह घर मे काम करने वाली जब घर में घुसी तो डॉक्टर को देखा उसका खून बह रहा था। फिर थोड़ा आगे जाकर उसने बाथरूम में वृद्ध महिला को गिरे हुए देखा। उसका शरीर खून से लथपथ था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गयी। वृद्ध मंदिरा मित्रा मृत पाई गईं। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, उनके पति जदुनाथ मित्रा की हालत गंभीर है।

उन्हें बाइपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि घायल वृद्ध डाॅ. जदुनाथ मित्रा आर्मी डिवीजन में कार्यरत थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि घर के अंदर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

शुरुआती तौर पर पुलिस का मानना ​​है कि इंदिरा मित्रा पर किसी धारदार चाकू से वार किया गया है। पुलिस ने खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया।

मौके से साक्ष्य और नमूने एकत्र किये जा रहे हैं। विधाननगर पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि डॉ. मित्रा जीवित हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Share from here