Advertisement
breaking news

साल्टलेक – सड़क दुर्घटना में एक की मौत

कोलकाता

साल्टलेक में सड़क दुर्घटना एक गाड़ी पूरी तरह पलट गई। घटना में एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतक का नाम राजबीर सिंह कोहली है। वह भवानीपुर का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक निजी वाहन टेक्नोपोलिस से चिंगरीहाटा की ओर जा रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। न्यूटाउन बॉक्स ब्रिज के पास कार नियंत्रण खो बैठी और एक लेन से दूसरी लेन में चली गई। राजवीर को गंभीर हालत में बिधाननगर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार तनीश नाम का युवक चला रहा था। पीछे की सीट पर साबिर, अंश अग्रवाल, ओम साहा बैठे थे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari