Advertisement

सालतोरा विधानसभा – दिहाड़ी मजदूर की पत्नी चंदना बाउरी बनी विधायक

बंगाल बंगाल चुनाव नतीजे 2021

प. बंगाल के बांकुड़ा जिले के सालतोरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर मजदूर की पत्नी चंदना बाउरी ने इतिहास रच दिया है। बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ी चंदना का मुकाबला टीएमसी के संतोष मंडल से था।

Advertisement

इस मुकाबले में चंदना ने चार हजार से अधिक वोटों से संतोष मोंडल का हरा दिया। चंदना को 42167 मिले, जबकि संतोष को 38393 वोट मिले।

 

चंदना की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि वो एक बेहद गरीब परिवार से आती हैं। संपत्ति के नाम पर उनके पास 3 बकरियां, 3 गाए और एक झोपड़ी है। उनके पति एक दिहाड़ी मजदूर हैं। चुनाव आयोग को दिए शपथपत्र के अनुसार उनके उनकी कुल अचल संपत्ति 31985 रुपए है।

 

चंदना ज्यादा पढ़ी-लिखा भी नहीं हैं। वो महज़ 12वीं तक ही पढ़ी हैं। बावजूद इसके जनता ने उन पर अपना भरोसा जताया है।

Please Help Save Daughter Priyanka Kumari