Advertisement
breaking news

NCB के समीर वानखेड़े की मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी- झूठे केस में फंसाने पर कही ये बात

महाराष्ट्र

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने आर्यन खान गिरफ्तारी मामले में एक गवाह के खुलासे के बाद कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए रविवार को पुलिस से मदद मांगी।

Advertisement

 

मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को लिखे एक पत्र में वानखेड़े ने दावा किया कि उन्हें पता चला है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाने के लिए कुछ कानूनी कार्रवाई की योजना की गई है।

 

एनसीबी के गवाह प्रभाकर सेल के बयानों ने सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी के सहयोगी शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस ने एनसीबी और वानखेड़े की आलोचना की थी।

 

बता दें कि प्रभाकर सेल ने कहा था कि एनसीबी ने खाली कागजों पर साइन करवाए थे। बाद में यह दावा किया कि समीर वानखेड़े ने 25 करोड़ रुपये मांगे थे। अब इन आरोपों के बीच समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari